गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो युवकों की नदी में डूबने से मौत

नैनीताल : उत्तराखंड के भीमताल में दो युवकों के नदी में डूबने से मौत हो गयी। दोनों शुक्रवार से लापता थे। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिये। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। भीमताल के थाना प्रभारी विमल मिश्रा के अनुसार सोनगांव निवासी करन बिष्ट (21) व भीमताल के वार्ड नंबर-01 निवासी अभिषेक बृजवासी (16) कल से लापता थे। परिजनों ने दोनों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। आज सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने मिल कर दोनों की तलाश के लिये अभियान चलाया। मिश्रा ने बताया कि इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि भीमताल से कुछ दूरी पर चांफी में कलसा नदी में दो शव तैर रहे हैं। मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शव बेहद मुश्किल जगह में चट्टान के पास फंसे हुए थे।
बमुश्किल शवों को बाहर निकाला गया। शवों की पहचान दोनों युवकों के रूप में की गयी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों की मौत डूबने से हुई है। दोनों के कपड़े व जूते पास ही पत्थर में रखे हुए थे। पुलिस को अनुमान है कि दोनों नहाने के लिये नदी में गये और इस दौरान दोनों डूब गये। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *