चंडीगढ़ : हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा सहकारी बैंक (केसीबी) के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सीपहिया(68) का चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार देर रात निधन हो गया। सीपहिया को 20 दिन पहले घर में ब्रेन हेमरेज हुआ था। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं नगरोटा बंगवां के विधायक आर एस बाली ने सीपहिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बाली ने आज ट्वीट कर कहा, “मेरे बड़े भाई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे जगदीश सीपहिया जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
