गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा बदलाव में विश्वास करती है

बेंगलुरु : अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पार्टी बदलाव में विश्वास करती है और जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी को बता दिया गया है कि पार्टी ने उन्हें विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए टिकट क्यों नहीं दिया। एक निजी न्यूज चैलन द्वारा यहां आयोजित कर्नाटक राउंडटेबल 2023 में उन्होंने कहा, “हम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह नहीं हैं, जिन्होंने हवाईअड्डे पर वीरेंद्र पाटिल को बदल दिया। हम ऐसे नहीं हैं। ये नेता (शेट्टार और सावदी) सभी सम्मानित और बेदाग हैं। हमने उन्हें उनके टिकट से इनकार करने के कारणों के बारे में बताया।” शाह ने यह बातें शेट्टार और सावदी सहित भाजपा के कुछ दिग्गजों के पार्टी छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने के सवाल का जवाब देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि शेट्टार और सावदी के बाहर निकलने का पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उसका कोई भी वोट बैंक कहीं नहीं गया है और पार्टी एकजुट है। उन्होंने दावा किया,“हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। जब पार्टी कड़े फैसले लेती है, तो कई बार नेता इसे स्वीकार कर लेते हैं और कई लोग चले जाते हैं।” शाह ने यह कहकर कांग्रेस का भी मज़ाक उड़ाया कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त नहीं है, क्योंकि उसे लगता है कि वह शेट्टार की वजह से चुनाव जीत जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई धारणा नहीं होनी चाहिए कि वे दागी थे, नए रक्त की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *