गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर/नैनीताल : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रूद्रपुर में पुलिस ने चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल की रात को ट्रांजिट कैम्प में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, सोने के जेवर व मोबाइल फोन के अलावा अन्य बहुमूल्य सामान चोरी कर ले गये थे। दुकान मालिक गौतम विश्वास की ओर से 18 अप्रैल को इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिये एक टीम का गठन किया।

अंततः पुलिस को सफलता हाथ लगी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में संजू ढाली, शरद ढाली उर्फ एलियन निवासीगण वार्ड नंबर 05 जगतपुरा, ट्रांजिट कैम्प व सोनू मंडल निवासी कालीनगर, दिनेशपुर, ऊधमसिंह नगर शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में संजू व शरद दोनों सग भाई है। आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवर व अन्य माल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उन पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। एसएसपी टीएस मंजूनाथ ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2000 रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *