गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीबीआई ने साहा के घर पर मारा छापा

कोलकाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तेहट्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस साहा के परिसरों पर राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नकदी के बदले नौकरी घोटाले के संबंध में छापेमारी की।सीबीआई की तलाशी कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर हो रही है। न्यायालय ने मंगलवार को इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को साहा के घर और उनके आवास से सटे तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर छापा मारा। सूत्रों ने कहा कि तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है। न्यायाधीश राजशेखर मांथा ने मंगलवार को सीबीआई जांच का आदेश सुनाया था। साथ ही मामले को तत्काल पुलिस से सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त विधायक ने 2016 से 2021 की अवधि के दौरान अपने निजी सचिव के साथ साजिश रची और इसके अनुसरण में पश्चिम बंगाल के विभिन्न विभागों में राज्य सरकार की नौकरियों का वादा करने के एवज में कथित रूप से धन एकत्र किया। सीबीआई की टीम ने साहा के निजी सहायक के घर की भी तलाशी ली। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *