गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंदिरा नहर में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव

गले लगाकर नदी में छलांग लगाने की आशंका
लखनऊ।
लखनऊ में शनिवार दोपहर इंदिरा नहर में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। पुलिस आस-पास के लोगों से शवों की शिनाख्त करवा रही है।पुलिस के मुताबिक, शव देखकर लग रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर पानी में कूदकर जान दी है। घटना बीबीडी थाना क्षेत्र का है।
विभूतिखंड एसीपी अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि नहर के रेगुलेटर में एक युवक-युवती और कुछ जानवरों के शव फंसे मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। युवक और युवती के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक की जांच से प्रतीत हो रहा है कि दोनों शव तैरकर आएं है। जो नहर के गेट में फंस गए। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर सुसाइड किया होगा। शवों की शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *