गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने की खुदकुशी

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले थाना मठ सेना के गांव हरदासपुरा में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गांव हरदासपुर में श्यामसुंदर उर्फ छोटू (32) ने किन्ही कारणों के चलते शनिवार को फांसी लगा ली जिसके फलस्वरूप उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को फांसी से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *