गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेल लाइन के समीप से महिला का शव बरामद

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में ग्राम खजूरी के पास रेल लाइन के पास से आज पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान गीता (30) के रूप में हुई है। वह अपने मायके ग्राम अमर खोवा में आई थी। कल रात अचानक गायब हो गई। उसके परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई और आज उसका शव रेल पटरी के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने आत्महत्या किए जाने सहित सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं होना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *