गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक रेंजर्स को सौंपा

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिरोजपुर सेक्टर से पकड़े पाकिस्तान के एक नागरिक को पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम एक पाकिस्तानी नागरिक फिरोजपुर सैक्टर के गांव भाखरा के पड़ने वाले क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया जिसे जवानों ने पकड़ लिया था। उन्होने बताया कि पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि पकड़ा गया पाक नागरिक हाकिम अली ( 75) निवासी – कसूर (पाकिस्तान) गलती से भारतीय क्षेत्र में आ गया था। व्यक्ति के पास से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क कर मामले पर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद, शाम को लगभग साढे आठ बजे, पकड़े गए पाक नागरिक को सद्भावना और मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *