गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत

हरदा : मध्यप्रदेश के हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के बिछोला ग्राम में आज नदी में नहाने गए तीन लोगों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के बिछोला ग्राम में स्थानीय अजलान नदी में नहाने गए तीन लोगों की दोपहर गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गयी। मृतक युवक में मोहित विश्वकर्मा (17), निखिल राजपूत (17) तथा चंदन राजपूत (18) हैं। ये तीनों दोस्त बताए जा रहें हैं। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *