गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो ट्रेलरों में टक्कर के बाद तीन व्यक्ति जिंदा जल गए

बाड़मेर : राजस्थान में बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र में आज दो ट्रेलरों में आमने -सामने टक्कर के बाद आग लगने से तीन व्यक्ति जिंदा जले गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरअसल बीकानेर से सांचोर जा रहे हाईवे पर सुबह दो ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई। दोनों ट्रेलर में ड्राइवर समेत कुल चार लोग सवार थे। घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी आदूराम पेट्रोल पंप के पास आलपुरा गांव की है। पुलिस के अनुसार, एक ट्रेलर बीकानेर से मिट्‌टी भर सांचोर की तरफ जा रहा था। दूसरे ट्रेलर में टाइल्स भरी हुई थी। जो सामने से आ रहा था। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि एक ट्रेलर ड्राइवर को झपकी लगने के कारण दोनों में टक्कर हो गई। फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया गया। तब तक दोनों ट्रेलर 60-80 फीसदी से ज्यादा जल चुके थे।
टाइल्स भरे ट्रेलर में प्रदीप (23) और लक्ष्मणराम सवार थे। दोनों ही बीकानेर के नोखा में गांव धरनोक के रहने वाले हैं। इसमें से प्रदीप जिंदा जल गया। वहीं, लक्ष्मणराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं, मिट्‌टी से भरे ट्रेलर में मोहम्मद हासफ शरीफ निवासी जझू बीकानेर था। जो जिंदा जल गया। वहीं, एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *