गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब के पास मिला मासूम का शव

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह तालाब के किनारे संदिग्ध अवस्था में मासूम बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। झाड़ फूंक के चक्कर में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। बालिका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार बभनियांव गांव के राजाराम पुरा बस्ती के दक्षिण तालाब के पास आज सुबह एक व्यक्ति शौच करने गया। इस दौरान उसकी नजर बालिका के शव पर पड़ी। बालिका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पहले यूपी 112 को दी गई। इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता, सीओ अतर सिंह, पंवारा व मुंगराबादाशाहपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
आशंका यह भी जताई जा रही है कि संभवत शव को कहीं बाहर से ला कर यहां डाल दिया गया हो। काफी देर तक पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि बच्ची की शव मिला। प्रथम दृष्टया अंधविश्वास में हत्या की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *