मंडी : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पुलिस थाना सुंदरनगर में सोमवार एक विवाहिता ने एक पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सरोस गांव की ज्योति (30) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुंदरनगर पुलिस ने सूचना पाकर गांव सरोस में मौके पर जाकर शव बरामद किया। सुंदरनगर उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारणों का खुलासा किया जा सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
