श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार शाम संदिग्ध आतंकवादी हमले में एक नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि मरहामा बिजबेहरा निवासी आकिब अहमद डार को आतंकवादियों ने उसके घर के पास गोली मार दी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके के जफरपोरा मारहामा के अकीब डार को उसके घर के पास गोली मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
आतंकी हमले में एक नागरिक घायल
