गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को भिवानी जिले के तोशाम थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि एएसआई दयानंद ने अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर उसे गिरफ्तार नहीं करने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की है। एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । इस संबंध में आरोपी एएसआई के खिलाफ एसीबी थाना हिसार में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *