अलवर : राजस्थान में अलवर जिला पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आज कारवाही कर 682 लोगो को एवं भिवाडी में 272 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भगौड़े, ईनामी अपराधी, 173 (8) सीआरपीसी में वाछित अपराधी, हिस्ट्रीशीटर मुकदमो में वाछित अपराधी, मादक पदार्थों , अवैध हथियार , अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियो की गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं सख्त कानूनी कार्यवाही करने से सघन तलाशी, दबिश व छापेमारी की कार्यवाही अलवर पुलिस द्वारा एक साथ की गई। यह कार्यवाही सुव्यवस्थित और गोपनीय तरीके से की गयी, ताकि अपराधी एक-दूसरे को सतर्क न कर सकें एवं सूचना लीक न हो। कार्यवाही अभियान में अलवर में 682 तथा भिवाड़ी ने 272 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
