गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आरजीआईए पर 59 लाख से अधिक का सोना जब्त

हैदराबाद : तेलंगाना में हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में 59.27 लाख रुपये मूल्य का 953 ग्राम सोना जब्त किया। पहले मामले में, सीमा शुल्क ने अधिकारियों ने तीन बजकर 55 मिनट पर दुबई से उड़ान संख्या 6इ-1466 से आए एक पुरुष यात्री की तलाशी ली गई। उसने यह सोना अपने कई सामानों में छुपाया था। 03 परफ्यूम की बोतलों के ढक्कन और एयरपॉड्स में सोने की छड़ें छिपाई गई थीं। इसके अलावा बच्चों के कपड़ों के स्नैप बटन में सोने की अंगूठियां छिपाई गई। इसके अलावा, पाउडर के रूप में सोने को बक्सों की परतों के बीच छुपाया गया था।
सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार दूसरे मामले में, चार बजकर 40 मिनट पर दुबई से उड़ान संख्या एआई-952 से आई एक महिला यात्री की तलाशी लेने पर 01 परफ्यूम की बोतल के ढक्कन में और एयरपॉड्स में छिपाई गई सोने छड़ें बरामद की गई। इसके अलावा रॉड के आकार का सोना भी महिलाओं के हैंडबैग में छिपाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि दो यात्रियों से 953 ग्राम सोना बरामद किया गया , बरामद सोने की कीमत 59.27 लाख रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *