गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मारूति सुजुकी का मुनाफा 43 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली : यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 2624 करोड़ रुपये पर रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1839 करोड़ रुपये की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये कहा कि मार्च 2023 को समाप्त इस तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 32048 करोड़ रुपये रहा जो मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के 26740 करोड़ रुपये की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।
भागर्व ने कहा कि निदेशक मंडल ने पांच रुपये के शेयर पर 90 रुपये का लाभांश देने का प्रस्ताव किया है जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 60 रुपये रहा था। उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी ने 514927 वाहनों की बिक्री की है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.3 प्रतिशत अधिक है। घरेलू स्तर पर 540208 वाहनों की बिक्री हुयी है और 64719 वाहन निर्यात किये गये हैं।
उन्होंने कहा कि निदेशक मंडल ने निर्यात और घरेलू बाजार से आ रही मांग को ध्यान में रखते हुये 10 लाख वाहन उत्पादन क्षमता बढ़ाने को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कंपनी इस दशक के अंत तक कम से कम इलेक्ट्रिक वाहनों के छह मॉडल लाँच करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *