गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोपोर में आतंकवादी का साथी गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को सोपोर के उप जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया। स्थानीय पुलिस और सेना ने यह गिरफ्तारी एक विशेष सूचना के आधार पर सोपोर में स्थापित एक मोबाइल वाहन जांच चौकी पर की। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और सेना (52आरआर) द्वारा पुलिस स्टेशन तारजू के अधिकार क्षेत्र वाले रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास हाइगाम में एक संयुक्त जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन संयुक्त दल ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री और एक हथगोला बरामद किया गया। उसकी पहचान वागू ह्युगम निवासी फारूक अहमद वानी के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक आतंकवादी के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की अवसर की लगातार तलाश में था। इसके बाद, पुलिस स्टेशन तराजू में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *