बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में आज युवक-युवती का फांसी पर लटका शव बरामद किया गया।
राजपुर के थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले ने बताया कि ग्राम मोरगुन रोड़ पर एक खेत में लगे नीम के पेड़ पर एक युवक और युवती की फंदे पर लटकी लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और युवक-युवती के शवो को पोस्टमार्टम के लिए राजपुर भेजा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि शवों की फिलहाल शिनाख्त नही हो पायी है। खेत मालिक जावेद अली ने बताया कि उसके साझेदार शांतिलाल ने बदबू आने पर खोजबीन आरंभ की और उसे युवक-युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले।
युवक युवती का फांसी पर लटका शव बरामद
