गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल गांधी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर : राहुल गांधी को धमकी देने के आरोपी को इंदौर पुलिस ने आज यहां गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय इशिलाल झाम नाम के व्यक्ति को एक सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध जूनी इंदौर थाना पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। सूत्रों ने कहा कि कुछ माह पहले गांधी को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। वे भारत जोड़ो यात्रा के तहत मध्यप्रदेश से गुजर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद इशिलाल झाम नाम के व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था और उसकी तलाश की जा रही थी। इंदौर पुलिस की अपराध शाखा की टीम भी आरोपी को खोज रही थी। उसने गांधी को धमकी देने के साथ ही इंदौर में बम विस्फोट करने की धमकी भी दी थी। जांच के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित की थी। लेकिन वह लगातार फरार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *