फतेहाबाद : हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को फतेहाबाद जिला के टोहाना में हिसार रोड से गुजरने वाली बड़ी नहर से एक युवती का शव बरामद किया। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को नागरिक अस्पताल में रखा गया है। युवती के हाथ पर आर लिखा हुआ है और साथ में हार्ट बीट का टैटू बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोहाना में हिसार रोड से गुजर रही बड़ी नहर में करीब दो बजे कुछ राहगीरों ने एक युवती का शव बहते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गौरक्षक दल के नवजोत ढिल्लों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने गौरक्षक दल के नवजोत ढिल्लों की टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतका की आयु लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है और नीले रंग की जीन पहनी हुई थी। उसकी पहचान के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
