गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 2 की मौत

केंद्रपाड़ा : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के बारीपदा के समीप एक भारी वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने दी। राजकनिका पुलिस स्टेशन के आईआईसी बिलवामांगल सेठी के अनुसार, मृतकों की पहचान कैथाफला गांव के सुवंकर मलिक और रंजीत मलिक के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कटक के एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *