नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 5728.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसे 4117.77 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि सिटी बैंक इंडिया के उपभोक्ता कारोबार के अधिग्रहण में हुये एक मुश्त व्यय के कारण उसे यह नुकसान हुआ है। बैंक ने 12490 करोड़ रुपये का एक मुश्त भुगतान किया है। बैंक के निदेशक मंडल ने दो रुपये के शेयर पर एक रुपया का लाभांश देने का प्रस्ताव किया है। बैंक की इस मार्च में समाप्त तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 33 प्रतिशत बढ़कर 11742 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि में बैंक का सकल एनपीए 80 आधार अंक घटकर 2.02 प्रतिशत पर और शुद्ध एनपीए 36 आधार अंक घट गय है।
