गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमरोहा : टैंक में मिले मां-बेटी के शव

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में गुरूवार को पानी के टैंक में मां बेटी के शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गांव शकूराबाद निवासी आस मोहम्मद की पत्नी आसिया उर्फ आलिया (35) और उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी के शव पानी के टैंक में पड़े मिले। टैंक शौचालय की छत पर रखा हुआ है। आस मोहम्मद दिल्ली में बढ़ई का काम करता है। उसने दो शादियां की थीं। दोनों ही पत्नियां एक साथ घर में रहती थीं।
ग्राम प्रधान इकबाल ने बताया कि आज सुबह आस मोहम्मद की दूसरे नंबर की पत्नी व उसकी मासूम बेटी के शव पानी के टैंक में पड़े होने की सूचना मिलने पर गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। परिजनों का आरोप लगाया है कि मां बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *