मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में नहाते समय एक युवक की चंबल नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिमनी थाना क्षेत्र के कच्छेपुरा गांव निवासी अमन उपाध्याय (21) अपने दोस्तों के बुलाने पर अम्बाह से भगेश्वरी मंदिर के चंबल घाट पर गुरुवार को नहाने गया था। वह नहाने के बाद नदी से बाहर निकल रहा था, उसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया। पुलिस के अनुसार दोस्तों ने उसे बचाने के काफी प्रयास किए, लेकिन वे असफल रहे। सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम ने चंबल नदी में रेस्क्यू करने के वाद युवक का शव नदी से खोज निकाला।
