गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली की चपेट में आकर किसान की मौत

जालौन : उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। यह हादसा सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छानी अहीर गांव में हुआ है। जहां छानी अहीर में रहने वाला किसान विजय दोहरे (48) पुत्र गंगाराम सुबह के समय खेत पर गेहूं एकत्रित करके थ्रेसर से कतराई करने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और हल्की फुल्की बारिश होने लगी, जिसे देख वह त्रिपाल से गेहूं की लाख को ढकने का प्रयास करा रहा था।

तभी तेज चमक के साथ किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में पास में खड़े दो अन्य किसान सुरेंद्र, देवेंद्र भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। झटका लगने से वे भी जमीन पर गिर पड़े। बिजली के झटके से झुलसे किसानों ने मृतक किसान विजय के घर पर सूचना दी। साथ ही इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। जहां जांच पड़ताल करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकाशीय बिजली से झुलसे सुरेंद्र औकर देवेंद्र को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उप जिला अधिकारी जालौन सुरेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर सी ओ जालौन मौके पर पहुंचे।मृतक किसान के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत मदद का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *