गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रेमिका को घायल कर खुद को मारी गोली

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निकुम्भ थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने दिन दहाड़े एक युवती के घर में घुसकर पहले तो उस पर तलवार से हमला कर दिया और बाद में मौके पर ही साथ में लाई गई बंदूक से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आज सुबह निकुम्भ कस्बे के हरिजन मौहल्ले में एक युवती पर हमले और हमला करने वाले द्वारा खुद को बंदूक से उड़ा देने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची जहां पर एक युवक का शव पड़ा हुआ था जबकि घायल युवती को उपचार के लिए परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये थे जहां उसके सिर पर तलवार के वार से हुए गंभीर घाव का प्राथमिक उपचार कर उदयपुर रैफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि घायल युवती का नाम ललिता खटीक और हमला कर खुद को उड़ाने वाले युवक का नाम अनिल हरिजन बताया। दोनों ही हरिजन बस्ती में ही रहते है। युवक के शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे रही लेकिन बताया जाता है कि युवक युवती के एकतरफा प्यार में पागल था और युवती की अगले सप्ताह शादी होने वाली थी और इसी अवसाद में उसने यह घटना कारित कर डाली। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *