सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत आज दोपहर में तेज रफ्तार वल्कर वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनो युवक चुरहट से सीधी की ओर बाइक में सवार होकर आ रहे थे। वह जैसे ही सोन नदी पुल पार किये ही थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रहे वल्कर वाहन उन्हें रौंदता हुआ चला गया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में सुभाष मण्डल निवासी बैतूल जिला, बृजभान रावत, विश्वनाथ रावत दोनों निवासी भेलकी थाना जमोड़ी जिला सीधी बताया गया है।
