गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस और जेडीएस का मतलब तुष्टिकरण

बेंगलुरु : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस और जेडीएस का मतलब तुष्टिकरण है। चौहान बेल्लारी विधानसभा में प्रत्याशी बी श्रीरामुलू एवं गली सोमशेखर रेड्डी के पक्ष में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं। जिन्होंने देश की इज्जत और मान-सम्मान बढाया है, उन मोदी को कांग्रेस सांप बता रही है। उन्होंने कहा कि मोदी भारतीय जनता का विश्वास हैं। वे विदेशों में फंसे भारत के बच्चों को वापस ला रहे हैं। कांग्रेस क्या कभी ऐसा काम कर सकती थी। चौहान ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस दोनों बेचैन है क्योंकि सत्ता में नहीं हैं। वे मोदी का मैदान में मुकाबला कर नहीं सकते, इसलिए षड्यंत्र करते हैं। कांग्रेस विषकुंभ बन गई है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन कर्नाटक में जब सिद्धारमैया मुख्यमंत्री थे तो पीएफआई के कई लोगों को जेलों के बाहर छोड़ दिया गया। कांग्रेस और जेडीएस का मतलब तुष्टीकरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *