गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा सटोरिया गिरफ्तार

राजकोट : गुजरात में राजकेाट शहर के थोराणा क्षेत्र में मोबाइल फोन से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे एक क्रिकेट सटोरिए को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर गुजरात हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर्स महादेव चौक के निकट छापा मारा गया। इस दौरान मोबाइल फोन से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उससे 10,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। वह मोबाइल फोन से लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर देर रात सट्टा लगा रहा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुजरात हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर निवासी अरविंदभाई के. देवमुरारी (54) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *