चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक अनियत्रित कार डिवाईडर पार करते हुये ट्रेलर से टकरा गई जिससे उत्तरप्रदेश निवासी चार लोगों की मौत हो गई। चारों गुजरात से अपने गांव जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि ये चारों विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आज सुबह गुजरात से उत्त्रप्रदेश के लिए निकले थे और करीब दस बजे यहां पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर के दूसरी ओर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार चकनाचूर होकर ट्रेलर में फंस गई और पिचकी कार में चारों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया था। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मांडना के समीप सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में कार में फंसे चार लोगों को बाहर निकाला और बेंगू अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने तीन की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि की और एक को प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल रैफर किया जहां पर दोपहर बाद उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर मिले एक मोबाईल से सम्पर्क करने पर चारों की शिनाख्त उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले ग्राम महिला आशापुरा निवासी उमाशंकर उर्फ पिंटू विश्वकर्मा, इसी जिले के ग्राम चौतली निवासी अनिलकुमार विश्वकर्मा, अम्बेडकर जिले के ग्राम पमोली निवासी जितेंद्रकुमार विश्वकर्मा और चौथे का नाम अहमदाबाद के गोमतीपुर निवासी रामसहोदर के रूप में हुई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों वाहन जप्त कर लिये हैं जबकि पहरजनों के आने पर चारों के पोस्टमार्टम करवाए जाएंगे।
अनियंत्रित कार ट्रेलर से टकराई, चार की मौत
