गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन लाख की ठगी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने कुरूक्षेत्र निवासी हरदीप सिंह से तीन लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी साइबर ठग अंकुश पासवान को बिहार से गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक अन्य साथी अब्बास मोहम्मद फरार है। पुनिस प्रवक्ता ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को फोन पर उसका विदेशी रिश्तेदार बता कर मुसीबत में होने की बात कह कर पैसे की मांग की थी। पीड़ित ने दो बार में तीन लाख रूपये आरोपियों के अलग अलग खातों में जमा करा दिये। लेकिन तत्काल ही हरदीप को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर दी शिकायत की।
प्रवक्ता के अनुसार शिकायत के आधार पर पंचकूला साईबर थाने के प्रबंधक सूरज चावला और सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने मामले की जांच शुरू की और ठगों का पता लगा लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर पुलिस थाना टीम के सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, कांस्टेबल अनुज, गौरव और अजय शामिल ने अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वहीं दूसरा आरोपी फरार है। अंकुश को अदालत से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *