गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्लैब का हिस्सा गिरने से सुरक्षाकर्मी की मौत

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में मेघे समूह के स्कूल ऑफ स्कॉलर्स (एसओएस) में शनिवार को स्लैब का एक हिस्सा एक सुरक्षा गार्ड पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना आज नागपुर के वानाडोंगरी इलाके में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। स्लैब गिरने से ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान हिंगना के किन्ही गांव निवासी रवींद्र कामेश्वर उमरेडकर (52) के रूप में की गयी है। गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान घटनास्थल पर कोई छात्र मौजूद नहीं था। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करके हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *