गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेन के कपलिंग गैस पाइप में विस्फोट से अलग हुए डिब्बे

शामली : उत्तर प्रदेश में शामली जिले के भवन थाना क्षेत्र के गांव हींड में शनिवार को एक बडा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन के हींड स्टेशन पर रुकने से पहले ही कपलिंग के गैस पाइप में विस्फोट होने के बाद तेज झटका लगने से ट्रेन के डिब्बे एक दूसरे से अलग हो गए। ट्रेन में विस्फोट व झटके की आवाज सुनकर ट्रेन में सवार यात्रियों में भी दहशत फैल गयी। कई यात्री ट्रेन से कूद गए, जिनमें से कुछ लोग मामूली रूप से घायल भी हो गए। आनन-फानन में शामली रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए वहीं शकूरबस्ती से टैक्नीकल इंजीनियरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
स्टेशन मास्टर गुड्डू प्रजापति ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शामली आ रही थी। जैसे ही उक्त ट्रेन थानाभवन के हींड रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची कि अचानक ट्रेन में जबरदस्त झटका और डिब्बों को आपस में जोडने वाले कपलिंग के गैस पाइप में भी विस्फोट हुआ जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गयी। विस्फोट के चलते ट्रेन के पांच डिब्बे पूरी तरह अलग हो गए जिसके बाद यात्रियों में भगदड मच गयी और वे ट्रेन से कूद गए। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार तेज नहीं थी अन्यथा बडा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *