गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शाहजहांपुर : टक्कर के बाद कंटेनर-ट्रक में लगी आग

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के मदना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनो में आग लग गई। घटना के बाद से ट्रक का ड्राइवर लापता बताया जा रहा है जबकि कंटेनर का ड्राइवर घायल है। घटना के बाद स्टेट हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरेली फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर प्याज लेकर जा रहा ट्रक सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर लगने के कुछ ही मिनटों में दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों ट्रकों के अगले हिस्से जलकर खाक हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के बाद दोनों ट्रकों में सवार क्लीनर और ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई है।हालांकि ट्रक का ड्राइवर लापता है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आप पर काबू पा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ट्रक का लापता ड्राइवर का पता नही चल पा रहा है। दोनों ट्रकों को सड़क से हटाने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *