चंडीगढ/सिडनी : अनिल विज ने कहा कि भारत बदल रहा है ,भारत को पंख लग रहे हैं और भारत अब उड़ना चाहता है। विज ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को प्रवासी भारतीयों व ‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणवी इन ऑस्ट्रेलिया’ के सौजन्य से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भी ऑस्ट्रेलिया आ रहे हैं इसलिए मैं आपसे यह अपील करना चाहूंगा कि जिस जोश के साथ आप सभी गीता महोत्सव में जुड़े हैं उससे भी कई हजार गुना जोश के साथ आप मोदी जी के स्वागत कार्यक्रम में जुडे।
विज ने कहा कि पिछले तीन दिन से ऑस्ट्रेलिया में हूं लेकिन मुझे लग रहा है कि मैं हरियाणा के किसी दूसरे शहर में आया हूं, क्योंकि आप लोगों का अपार सहयोग और प्यार मुझे मिल रहा है।उन्होंने कहा कि आप लोगों ने ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए अपने धर्म और संस्कृति को नहीं छोड़ा है क्योंकि जड़ों को छोड़कर पेड़ सूख जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं ‘एसोसिएशन आफ हरियाणवी इन ऑस्ट्रेलिया’ के पदाधिकारी सेवा सिंह के घर गया तो इन्होंने हरियाणवी संस्कृति के अनुरूप अपने घर में मंजे/खाट, मुढे और हुक्का को रखकर बैठक बनाई हुई है जो वहां पर आने वालों को यह याद कराता है कि हमारी विरासत, जड़े क्या है और हम किस तौर-तरीकों व ढंग से रहते हैं।
भारत बदल रहा है, यह अब उड़ना चाहता है
