गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पहले सिर्फ सैफई में आती थी बिजली, अब पूरे प्रदेश में

बहराइच : ब्रजेश पाठक रविवार को सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि पहले सिर्फ इटावा और सैफई में 24 घंटे बिजली मिलती थी। अब पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। शहर के नगर पालिका मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के शासनकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था, जिससे देश के छवि पूरे विश्व में खराब हुई। कांग्रेस के मंत्री भ्रष्टाचार में जेल भेजे गए। सपा पर हमला बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा “ हमारे रिश्तेदार पहले जब आते थे तो गांव और शहर में बिजली आपूर्ति के लिए रोस्टर की जानकारी लेते थे। सपा शासनकाल में सिर्फ इटावा और सैफई में 24 घंटे बिजली दी जाती थी। जबकि अब पूरे प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। ”
उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों लोगों को सरकार फ्री में राशन दे रही है जबकि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में आटा के लिए हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश में जब से सरकार आई है, तब से विकास की गति काफी बढ़ा है। अब प्रदेश में कोई गुंडा माफिया नहीं है, सबकी कमर योगी सरकार ने तोड़ दी है। पाठक ने कहा कि बहराइच नगर क्षेत्र में जलभराव सड़क सफाई और सीवरेज की समस्या से निजात पाने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुधा टेकडीवाल को जीत दिलाएं। जिससे विकास कार्य में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *