गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सपा विधायक आर के वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक आरके वर्मा के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जेठवारा थाने में श्री वर्मा के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह मुकदमा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ता कन्हैया लाल सरोज की तहरीर पर दर्ज हुआ है। सरोज ने शनिवार को दी गयी अपनी तहरीर में कहा है कि टाउन एरिया कटरा गुलाब सिंह में पार्टी उम्मीदवार के चुनाव प्रचार करने के दौरान विधायक आरके वर्मा ने मोबाइल पर बात करके उन्हें धमकाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *