दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मराहार में आज दो बच्चों की पानी से भरी खंती में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दमोह देहात थाना अंतर्गत ग्राम मराहार निवासी भोलू पटेल (11) एवं रियांश पटेल (05) निवासी मराहार गांव में ही ईंट के भट्टे के बाजू में खुदी हुई खंती में जहां पानी भर गया था, बच्चे खेल रहे थे। तभी एक बच्चा खंती में खेलते खेलते कूद गया। दूसरा बच्चा उसे बचाने दौड़ा और वह भी पानी में डूब गया। परिजन दोनों बच्चों को निकालकर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
