गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनएसयूआई अध्यक्ष पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने स्थानीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष राजेंद्र भडाना एवं उनके परिवार पर पुरानी रंजिश को लेकर 17 मार्च को की गई फायरिंग मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामगंज थाना प्रभारी सुरजीत ठोलिया ने बताया कि आरोपी ने राजेंद्र भडाना के साथ साथ उसके परिवार वालो पर भी फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के साथ साथ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। गिरफ्तार आरोपी संजय चांदेल (25) निवासी थाना सिविल लाइंस अजमेर है। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *