पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बिलाही गांव में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम बबलू यादव (27) निवासी ग्राम बिलाही अपने खेत में बारी लगा रहा था। उसी समय अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में परिवार के सदस्यों द्वारा तत्काल अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
