गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुकमा : दो आदिवासी युवकों की हत्या

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के बीजापुर और सुकमा जिले में नक्सलियों ने दो आदिवासी युवकों की मुखबिरी के संदेह में धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी है। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गोवर्णा ने बताया कि बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में कल रात माओवादियों ने तर्रेंम थाना के तहत ग्राम तुर्रेपारा के निवासी ग्रामीण युवा अवलम हड़मा की धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक कल शाम लकड़ी लेने पास के जंगल में गया था। तभी माओवादियों ने उसे घेरकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उसका शव थाने से एक किलोमीटर दूर खेत में मिला है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
इधर, सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के अंतर्गत नागाराम के निवासी आदिवासी युवक कड़ती नंदा को नक्सलियों ने कल शाम मुखबिर का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी। घटना स्थल पर पहुंचकर कोंटा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *