मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, आईटी, तेल एवं गैस और टेक समेत तेरह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार की पिछले लगातार आठ दिनों से जारी तेजी थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 161.41 अंक की गिरावट लेकर 61193.30 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 57.80 अंक फिसलकर 18089.85 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.35 प्रतिशत चढ़कर 25,770.55 अंक और स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत बढ़कर 29,157.26 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3652 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1720 में लिवाली जबकि 1777 में बिकवाली हुई वहीं 155 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 32 कंपनियां गिरावट जबकि शेष 18 तेजी में रही। बीएसई के 13 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.22, ऊर्जा 0.66, वित्तीय सेवाएं 0.09, हेल्थकेयर 0.01, आईटी 0.86, दूरसंचार 1.28, यूटिलिटीज 0.44, बैंकिंग 0.14, कैपिटल गुड्स 0.05, धातु 0.52, तेल एवं गैस 0.80, पावर 0.20 और टेक समूह के शेयर 0.95 प्रतिशत लुढ़क गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.26, जर्मनी का डैक्स 0.69, जापान का निक्केई 0.12 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.14 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में 1.18 प्रतिशत की गिरावट रही।
शेयर बाजार की तेजी थमी
