गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खजुराहो रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनेगा

भोपाल : विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनेगा। शर्मा ने नई स्टेशन के मॉडल के लांचिंग के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि खजुराहो रेलवे स्टेशन के मॉडल का प्रेजेंटेशन आज किया गया है साथ ही इस मॉडल को लांच भी किया गया है। इस मॉडल से स्पष्ट है कि खजुराहो का रेलवे स्टेशन सर्वसुविधायुक्त और विश्वस्तरीय होगा। इसके साथ ही इसके भवन में बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल की झलक भी दिखाई देगी। खजुराहो स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी के लिए, खजुराहो और बुंदेलखंड की जनता के लिए बहुत खुशी का अवसर है। आज खजुराहो रेलवे स्टेशन के नए मॉडल को लांच किया गया है। इसके साथ ही रेलवे के जीएम और डीएम ने नए स्टेशन पर एक प्रेजेंटेशन भी दिया है। स्टेशन में जिन सुविधाओं को समाहित किया जाएगा, वो वर्तमान समय के अनुकूल और विश्वस्तरीय होंगी। इसके साथ ही इसके डिजाइन से बुंदेलखंड हृदय सम्राट महाराजा छत्रसाल के व्यक्तित्व और उनके गौरवपूर्ण इतिहास की झलक भी दिखाई देगी, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि खजुराहो वर्ल्ड हैरिटेज साइट है। खजुराहो को देश की आईकॉनिक सिटीज में भी शामिल किया गया है और यहां एक पायलट ट्रेनिंग सेंटर भी है। खजुराहो रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किए जाने से निश्चित रूप से खजुराहो और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र का विकास तेज होगा तथा रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। नए रेलवे स्टेशन के बन जाने से क्षेत्र के आर्थिक संसाधनों में भी वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *