गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जेल सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार

हिम्मतनगर : गुजरात के साबरकांठा जिले में जिला जेल हिम्मतनगर के एक सिपाही को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 500 रुपये रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता का एक मित्र हिम्मतनगर जिला जेल में बंद है। उससे मिलने वह वहां गया था। जहां जेल सिपाही ईश्वरभाई प्र पटेल (30) ने शिकायतकर्ता से जेल में बंद उसके मित्र से मिलने देने के लिए 500 रुपये की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने बुधवार को हिम्मतनगर जिला जेल मुलाकात कक्ष में जाल बिछाकर ईश्वरभाई को 500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *