गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश बेंच रही है डबल इंजन की सरकार

कन्नौज : अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकारें मिल कर देश बेंच रहीं हैं। नगरीय न‍िकाय चुनाव में पार्टी उम्‍मीदवार के ल‍िए प्रचार करने तालग्राम पहुंचे यादव ने एक चुनावी सभा में कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार मिल कर देश बेंच रही हैं। दिल्ली वाले बड़ी चीजें बेच रहे और यूपी वाले छोटी। रेल, सड़क, बंदरगाह, जहाज सारी चीजें ये बेचे डाल रहे हैं। इन्हें रोकना है तो समाजवादी पार्टी की मदद करें उन्होने कहा “ हमे लोकसभा, विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक वोटों से जीतना है। इस चुनाव के बाद लोकसभा का चुनाव शुरू हो जाएगा। हम सब लोगों को मिल कर भाजपा को रोकना है। हम बाबा साहब के मानने वालों को बताना चाहते कि ये भाजपा का सीधा हमला संविधान और लोकतंत्र पर है। बीजेपी वाले आ जाएंगे तो आपके सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *