श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में में आज दोपहर खेत में काम करते समय करंट लगने से खेत मालिक किसान और एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि चक 11-पी पतरोड़ा निवासी खेत मालिक कमलजीत सिंह (45) और हजारीलाल (40) को गांव वाले आज दोपहर नई मंडी घड़साना के सरकारी अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप किया तो दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलजीतसिंह दोपहर को खेत में पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल चला रहा था। ट्यूबवेल के बंद हो जाने पर वह ट्रांसफार्मर तक लगी बिजली की तार को ठीक कर रहा था। तभी उसे करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर गया। पास के खेत में काम कर रहा हजारीराम भाग कर आया। वह कमलजीत को बचाने लगा तो उसे भी करंट का जबरदस्त झटका लगा। दोनों अचेत होकर गिर गए।
