राजकोट : गुजरात में राजकोट शहर के प्रद्यूमन नगर क्षेत्र में एक क्रिकेट सटारिए को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सूचना के आधार पर रेलनगर एक स्कूल के निकट रोड पर जांच के दौरान वहां से मोबाइल फोन से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे एक युवक को पकड़ लिया गया और उससे 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सेफोन एलिंगन्स अपार्टमेंट निवासी दीपक न पोपट (43) के रूप में की गयी है। वह 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बुधवार को चल रही क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
