गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की टक्कर से दो मरे

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के मटेरा क्षेत्र में नानपारा-बहराइच मार्ग पर गुरुवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार निवासी नन्हे (38) की मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहे पर पंचर बनाने की दुकान का है जबकि बाराबंकीज जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी चंद्रभान (35) उसका साथी श्रमिक था। दोनों बहराइच ज़िले के विभिन्न इलाकों में जाकर साथ में मजदूरी भी किया करते थे। आज सुबह दोनों मजदूरी के लिए रुपईडीहा क्षेत्र में गए थे।

इसके बाद दोनों वापस बाइक से मटेरा चौराहा आ रहे थे कि नानपारा- बहराइच मार्ग पर मटेरा थाना क्षेत्र में डिहवा पेट्रोल टंकी के पास तेज रफ़्तार एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जहां रास्ते में दोनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आरडी मौर्या ने बताया कि दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को नानपारा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *